झींझक। मंगलपुर थाना के एक एसआई की शुक्रवार तड़के तीन बजे तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मैनपुरी जिले के किशनी निवासी एसआई जयवीर सिंह (57) पुत्र नरसिंह की 24 सितंबर को मंगलपुर थाने में तैनाती हुई थी। लिवर संबंधी समस्या होने के चलते वह लखनऊ के ट्रामा सेंटर से अपना उपचार करवा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे मंगलपुर थाने में उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद बेटे राहुल ने उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। वहां सुबह आठ बजे उनकी मौत हो गई। अनहोनी पर एसआई की पत्नी मंजू व बेटा राहुल रोने लगे। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि एसआई जयवीर सिंह की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है।