फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन: सरकार की सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की समस्याएं दूर करें, इनाम पाएं

Sun, 09 Dec 2018 01:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- एआईसीटीई ने जारी किया स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2019 का शेड्यूल
- विभागों की समस्याओं का विवरण भी जारी, 20 जनवरी तक करें आवेदन
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2019 का शेड्यूल शनिवार को जारी कर दिया। किसी भी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हो सकते हैं। छात्र केंद्र व राज्य सरकारों की वेबसाइट की सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर से जुड़ी समस्याओं का हल निकालकर या नया सॉफ्टवेयर निकालकर इनाम जीत सकते हैं।
विज्ञापन


सबसे सटीक परिणाम देने वाले छात्रों को एक लाख तक के इनाम दिए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं और कॉलेज हैकथॉन की ऑफिशियल वेबसाइट www.sih.gov.in पर 20 जनवरी तक आइडिया सबमिट कर सकते हैं।
विज्ञापन

डेमो पिक
इन प्रमुख क्षेत्रों में आइडिया दे सकते हैं छात्र
- स्मार्ट कम्युनिकेशन
- हेल्थकेयर एंड बायोमेडिकल डिवाइसेस
- एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट
- स्मार्ट व्हीकल्स
- फूड टेक्नोलॉजी
- रोबोटिक्स एंड ड्रोन्स
- वेस्ट मैनेजमेंट
- क्लीन वाटर
- रिन्यूवल एनर्जी
- सिक्योरिटी एंड सर्विलांस
- अन्य सेक्टर

विभाग और समस्याओं की सूची भी जारी
एआईसीटीई ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2019 के लिए  70 सरकारी विभागों की 300 से अधिक समस्याओं की सूची भी जारी की है। इन समस्याओं का अध्ययन करके छात्र इसके निस्तारण का आइडिया दे सकते हैं। स्क्रूटनी के बाद छात्रों को प्रजेंटेशन के लिए अलग-अलग नोडल सेंटर पर बुलाया जाएगा। जहां विजेताओं की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें