फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shuklaganj: प्रेमिका से फोन पर बात करने के बाद युवक ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

Tue, 31 Dec 2024 09:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज

सार

शुक्लागंज में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। शव कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली गंगाघाट के जाजमऊ पुलिस चौकी के बदुआखेड़ा निवासी एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते कमरे में लगे पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि फंदा लगाने से पहले मृतक की प्रेमिका से मोबाइल पर बात हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बदुआखेड़ा जाजमऊ निवासी 26 वर्षीय सुमित यादव ने अपने कमरे में सोमवार की देर रात पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। सुबह जब मां पम्मी और बड़ा भाई आकाश कमरे में पहुंचा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। इस पर परिजनों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर घटनास्थल की जांच पड़ताल की। जाजमऊ चौकी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का होना बताया जा रहा है। आकाश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई को दो बच्चों की मां ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। वह उसे फोन पर ब्लैकमेल करती थी। उससे परेशान होकर भाई ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें