मृतक की फाइल फोटो व मिली स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र में गंगा नदी के तलहटी किनारे शनिवार दोपहर बाद एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मौके पर पहुंचे परिजनों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में की। जोकी बीते गुरुवार देर रात से लापता था और घर से स्कूटी लेकर निकला था। जिसकी गुमशुदगी कानपुर के थाना गोविंद नगर में परिजनों ने दर्ज कराई थी। स्कूटी और चप्पल गंगा बैराज पर मिली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुला हाल है।