फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक दे इंडिया...पर झूमेंगे कनपुरिए

Wed, 31 Dec 2014 02:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के आगाज पर कानपुर क्लब में चार चांद लगाने आए बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह अपने धमाकेदार गीत चक दे इंडिया से कनपुरिए को झुमाएंगे।
विज्ञापन


शहर में पहली बार हैप्पी न्यू ईयर मनाने आए ‘छइया छइया...’ फेम सुखविंदर सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि फिल्मी परदे पर गाने का अंदाज अलग होता है। लेकिन पब्लिक के सामने नए साल का आगाज सुखद एहसास होगा।

उन्होंने बताया कि शाम को रंगीन करने के लिए ‘चक दे इंडिया’... ही उनका प्रमुख गीत होगा। क्योंकि यह उनका पसंदीदा गीत होने के साथ ही यह लोगों में देशप्रेम का जज्बा भी जगाता है। उन्होंने बताया कि विदेश जाने पर सभी स्टेज पर देश का झंडा साथ लेकर जाते हैं।
विज्ञापन


पहला गाना देश को समर्पित करने बाद दर्शकों को अपने गीतों से झूमने पर मजबूर करते हैं। पीके फिल्म के विवाद पर चुप्पी साधते हुए कहा कि उन्होंने अभी फिल्म देखी ही नही है। मल्लिका की फिल्म डर्टी पाॅलिटिक्स पर कहा कि सभी अपने- अपने अंदाज में काम करते हैं।
विज्ञापन


सलमान खान, शाहरुख खान जैसे बडे़ स्टारों ने साफ सुथरी छवि के साथ बालीवुड में मुकाम हासिल किया है। लेकिन  मल्लिका के बारे में वह नही बोलेंगे।

उन्होंने कहा कि वह कानपुर क्लब में नए साल का जश्न मनाने आए हैं इसके बारे में कुछ पूछना है तो पूछिए। इस मौके पर अतुल अग्रवाल सेक्रेटरी, डायरेक्टर सुखप्रीत सिंह भल्ला, शरद सिंहल, एचके ओबराय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें