शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या
- फोटो : अमर उजाला
पितृपक्ष चल रहा है, जिसमें दिवंगतों को याद कर तर्पण दिया जाता है। पीड़ित परिवार के रूप में वे जल अर्पण कर रहे हैं, लेकिन देश और सेना ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा उर्फ मोहम्मद आसिफ को ढेर कर शहीदों को सच्चा तर्पण दिया है। इससे उन 26 परिवारों को सुकून मिलेगा...। 22 अप्रैल 2025 का दिन मेरे लिए बहुत बुरा था, लेकिन मास्टरमाइंड की मौत पर आज मैं बहुत खुश हूं। शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने पहलगाम हमले में सेना का आभार जताया। वहीं, शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की मांग की है।