फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'न मिला शुद्ध भोजन न कराए दर्शन' रामायणम ट्रेन के तीर्थयात्रियों ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

Fri, 30 Nov 2018 10:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
श्री रामायणम ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूटः रामायणम ट्रेन के तीर्थयात्रियों ने रेलवे समेत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। धर्मनगरी पहुंची ट्रेन के यात्रियों ने बताया कि उन्हें शुद्ध भोजन नहीं मिला। भगवान राम के कई स्थलों के दर्शन नहीं कराए गए। रात को धर्मनगरी पहुुंचने पर उन्हें ज्यादातर मंदिर के दरवाजे बंद मिले। ट्रेन की बोगियों में जलापूर्ति न होने व गंदगी होने की शिकायत की। 
विज्ञापन


22 नवंबर को मुंबई महाराष्ट्र से तीर्थयात्रियों को लेकर बुद्धवार की शाम लगभग सात बजे रामायणम ट्रेन मानिकपुर जक्शन पहुंची। तीर्थयात्री राजस्थान निवासी मदनलाल शर्मा, एमएल अग्रवाल, सुरेश शर्मा, ललित कुमार आदि ने बताया कि मानिकपुर से प्राइवेट बस से चित्रकूट लाया गया। सती अनुसईया पहुंचने पर अंधेरा होने के कारण यात्री भगवान राम से जुडे़ चिन्ह व मंदिर के दर्शन नहीं कर पाए। उन्हें कहीं और नहीं ले जाया गया। सीधे रामघाट लाकर मंदाकिनी के दर्शन कराए गए। देर रात रामघाट के पास एक होटल में रेलवे द्वारा पहले तैयार किया भोजन दिया जो मानक के अनुसार पौष्टिक नहीं था। रात डेढ़ बजे सभी को मानिकपुर लाकर ट्रेन में बैठा दिया गया। चित्रकूट के बारे में जो सुना था वह नहीं देख पाए। 

 
विज्ञापन

यात्रा में शामिल सीनियर सिटीजन के लिए व्यवस्था सही नहीं थी

स्टेशन पर खड़ी श्री रामायणम ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रेन की बोगी गंदी व सीटों पर धूल जमा थी। वाश बेसिन की नल की टोटी टूटी थी। बाथरूम में गंदगी थी। कुछ बोगी के यात्री तो मिनरल वाटर बाहर से ले जाकर बाथरूम जाते हैं। इनकी शिकायत रेल अधिकारियों से मानिकपुर में किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि यात्रा में शामिल सीनियर सिटीजन के लिए व्यवस्था सही नहीं थी। तीन किमी तक इन यात्रियों को पैदल चलना पड़ा। पूरे मामले में मानिकपुर के स्टेशन प्रबंधक बालमुकुंद ने बताया कि यात्रियों की मौखिक शिकायत रही जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें