फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीप्रकाश पहुंचे कुलदीप के घर, मंत्रियों को फुर्सत नहीं

Sun, 24 Sep 2017 09:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन कुलदीप यादव को बधाई देने शनिवार सुबह पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल उनके घर पहुंचे और परिजनों को बुके भेंट कर शुभकामनायें दीं। पूर्व कोयला मंत्री ने कहा कि कुलदीप यादव ने आस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ हैट्रिक लेकर जहां टीम को जीत दिलाई वहीं उन्होंने शहर का गौरव भी बढ़ाया है। कुलदीप की इस उपलब्धि पर शहर को नाज है।
विज्ञापन


कुलदीप की मां ऊषा यादव, पिता राम सिंह यादव, बहन अमीता व अनुष्का यादव, अमरनाथ द्विवेदी, संदीप शुक्ला, कन्हैया विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। लालबंगला के रोवर्स मैदान में खेले और पले-बढ़े गेंदबाज कुलदीप यादव के हैट्रिक लेने के बाद पूरा देश उसकी प्रशंसा कर रहा हैं। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला तक बधाई दे चुके हैं। पर कानपुर शहर के जनप्रतिनिधि अभी तक समय नहीं निकाल सके हैं।

शहर से तीन मंत्री प्रदेश सरकार में हैं लेकिन न तो वे कुलदीप के घर गए और न ही उनके परिजनों को फोन तक किया। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का कहना है कि कुलदीप तो मेरे घर के पास ही रहता है। पिछले महीने उससे मिलने घर गया था। अभी शहर में नहीं हूं। शहर आते ही उसके परिजनों से मिलूंगा और उससे भी बात करूंगा। कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी को इस संबंध में बात करने के लिए कई बार मोबाइल मिलाया गया पर स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें