फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मची तबाही, आग से "लाखों हुए खाक"

Sat, 10 Mar 2018 08:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आग बुझाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पड़ोसियों के मकान भी चपेट में आ गए।
विज्ञापन



तिंदवारी थाना क्षेत्र के मुंगूस गांव में शनिवार को दोपहर शार्ट सर्किट से चुनुबाद कुशवाहा के घर आग लग गई। पड़ोसी जगदेव, रामदेव, रामदीन, जगरूप और जगदीश कुशवाहा व राजकुमारी के मकान भी चपेट में आ गए। यह सभी घर सूने थे। परिवार खेतों पर थे। दमकल को आने में सवा घंटे लग गए।


ग्रामीणों ने हैंडपंपों से पानी ढोकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सात घरों की गृहस्थी जल चुकी थी। एक भैंस व पडिय़ा की भी जलकर मौत हो गई। थाना निरीक्षक प्रतिमा सिंह, कुसरेजा चौकी प्रभारी शिवसागर, एसआई कौशलेश सिंह चौहान व कौशलेंद्र प्रताप सिंह आदि पुलिस कर्मी भी आग बुझाने में जुटे रहे। रसोई में रखे दो गैस सिलेंडरों को चौकी प्रभारी ने निकाला। लेखपाल राजेंद्र सिंह के मुताबिक 6 लाख रुपये क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें