फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑनलाइन के बजाय स्थानीय दुकानदारों से करें खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। धनतेरस और दिवाली पर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांग्रेसियों ने बुधवार को शिवाला बाजार में पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और आमजन से ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदने की अपील की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि त्योहारों की असली रौनक बाजारों में होती है।
विज्ञापन


ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन से छोटे व्यापारियों और खुदरा दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय व्यापार को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नारा दिया इस धनतेरस ऑनलाइन को करो न और दुकानदार भाई से खरीदारी को करो हां। पदयात्रा में निजामुद्दीन, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कनौजिया, विनय पांडेय, इकलाख डेविड, दुर्गा मिश्रा, शीलू श्रीवास्तव, रामशंकर राय, पदम मिश्रा, शांतनु दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें