फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल : कानपुर में बिना अनुमति हो रही थी शूटिंग, नौ गिरफ्तार, थाने से जमानत

Sun, 09 May 2021 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिना अनुमति लवकुश वाटिका में शूटिंग कर रही टीम के हेड समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि देररात सभी को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की बिठूर पुलिस ने बिना अनुमति लवकुश वाटिका में शूटिंग कर रही टीम के हेड समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि देररात सभी को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन


बिठूर थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बिना अनुमति के लवकुश वाटिका में एक पत्रिका की शूटिंग की सूचना मिली थी। फोर्स संग मौके पर पहुंचे एसआई राम किशन मिश्रा ने शूटिंग हेड कुमार अभिषेक से सक्षम अधिकारी से अनुमति प्रमाणपत्र मांगा, जिसे वह नहीं दिखा सके।

अभिषेक ने बताया कि वह एक पत्रिका के लिए शूटिंग करने आए थे, जिसमें लखनऊ और मुंबई के कलाकार हैं। इस पर पुलिस ने महामारी अधिनियम, कर्फ्यू और धारा-144 का हवाला देते हुए शूटिंग बंद करा दी। साथ ही शूटिंग देखने जुटे लोगों को भगा दिया।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने शूटिंग यूनिट के असिस्टेंट फजलगंज निवासी विकास चतुर्वेदी, शूटिंग हेड कुमार अभिषेक, शूटिंग टेलिकास्ट अमजद हुसैन, आलोक श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, कलीम, आसिफ वेग, आशीष मिश्रा, संजय अवस्थी और 15-20  अज्ञात लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि देररात उन्हें निजी मुचलके पर थाने से रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें