फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति की डॉक्यूमेंट्री में दिखेंगे बीएनएसडी-डीएवी, कानपुर के कई लोकेशन पर शूटिंग

Sun, 28 Feb 2021 01:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीएनएसडी में होती शूटिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बीएनएसडी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज के मैदान पर एनसीसी के कैडेट मौजूद थे। डायरेक्टर की आवाज सुनते ही कैडेट एक्शन में आ गए और पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया। यह सीन कैमरे में शूट किया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली दूरदर्शन चैनल की टीम ने।
विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर ने अपनी टीम के साथ बीएनएसडी के अलावा डीएवी कॉलेज के हॉस्टल व अन्य विभागों के साथ परौंख गांव में भी शूटिंग की। बीएनएसडी कॉलेज के शिक्षक व उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ पांडे गुट के प्रांतीय संयोजक शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रपति कमरा नंबर 35 में पढ़ते थे, जिसकी लोकेशन को बाहर से शूट किया गया।

अन्य कमरों में बच्चों को पढ़ाते हुए शूटिंग की गई। इसके अलावा केमिस्ट्री लैब, स्कूल के हॉल की भी शूटिंग की गई। शैलेंद्र ने बताया कि स्कूल में अधिकतर स्थानों की शूटिंग की गई। राष्ट्रपति ने यहां से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन


डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह कॉलेज की बिल्डिंग, छात्रावास और कॉमर्स विभाग की शूटिंग की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने कॉलेज में बीकॉम और एलएलबी की पढ़ाई की थी। टीम के डायरेक्टर ने बताया कि यहां शूटिंग पूरी होने के बाद दिल्ली में शूटिंग होगी। उसके बाद फिल्म दूरदर्शन पर प्रसारित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें