फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बोला- पत्नी का बदन दर्द करता है, मुझे ये सब करना पड़ता है, इसलिए देर हो जाती है

Thu, 23 Aug 2018 05:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा पत्र
विज्ञापन

यूपी के चित्रकूट जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जो सभी के बीच कौतूहल का विषय बन चुका है। यहां एक वाणिज्यकर विभाग के लिपिक से जब अधिकारी ने लेट होने का कारण पूछा तो जवाब सुन सब हैरत में आ गए। जानें पूरा मामला... 

विज्ञापन


अस्वस्थ पत्नी के कारण खाना बनाते समय रोटी जल जाती है। नाराज पत्नी के हाथ पैर दबाने पड़ते हैं। खराब सड़क में अक्सर जाम लगता है जिससे आफिस पहुंचने में देरी होती है। यह कोई फिल्मी या कालेज लाइफ की बात नहीं है बल्कि वाणिज्यकर विभाग के एक लिपिक ने अपने अधिकारी को कारण बताओ नोटिस के जवाब में लिखकर दिया है। मुख्यालय के सीतापुर चितरारोड़ पर स्थित वाणिज्यकर कार्यालय का पूरा मामला है।

डेमो पिक
विभाग के डिप्टी कमिश्नर एमएस वर्मा ने कार्यालय के आशुलिपिक अशोक कुमार के 18 अगस्त को देरी से आने पर नोटिस जारी की। जिसमें बताया गया कि वह अक्सर देरी से आते हैं। 18 अगस्त को भी समय से कार्यालय में नहीं मिले। कोई अवकाश पत्र भी नहीं मिला है। इसे घोर लापरवाही मानते हुए जल्द जवाब मांगा गया।

इसके जवाब में आशुलिपिक अशोक ने उसी तारीख को जवाबी पत्र में जो लिखा उसे पढ़कर सभी आश्चर्यचकित रह गए। उनका यह जवाबी पत्र सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हुआ। 
विज्ञापन

डेमो पिक
जवाबी पत्र में लिखा गया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब रहती है जिससे उसे खाना बनाना पड़ता है। पत्नी के बदन में दर्द के कारण उसका हाथ पैर दबाना पड़ता है। रोटी संभलती नहीं जल जाती है तो पत्नी नाराज होती है। आजकल दलिया से काम चला रहा हूं। ऊपर से कमबख्त सड़क भी खराब है घर से समय से भी निकलो तो जाम के कारण देरी हो जाती है। इसके बाद पत्र में यह भी लिखा गया कि कल से मैं थोड़ा और सुबह पत्नी की सेवा कर लूंगा, जल्दी निकलूंगा। बाकी आप समझदार हैं। 


इस जवाब के बाद डिप्टी कमिश्नर भी निरूत्तर हो गए। पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने पर नाराज डीएम ने डिप्टी कमिश्नर व आशुलिपिक को बुलाकर फटकार लगाई। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस जवाबी पत्र से घोर लापरवाही साबित होती है। इसे कर्मचारी नियमावली का उल्लघन मानते हुए संबधित लिपिक का वेतन रोका गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें