फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें भोले की बारात...

Fri, 24 Feb 2017 04:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
शिवबारात
शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में सुबह से बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। घंटे, शंखनाद से मंदिर गुंजायमान रहे। जगह-जगह भांग, ठंडाई और मिष्ठान का ‍वितरण किया गया। कानपुर में शिवबारात निकाली गई जिसमें भूत-प्रेत का भेष धारण कर भक्तों ने जमकर धमाल मचाया।
अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें भोले की बारात...

2 of 7
शिव बारात
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जगह-जगह शिवबारात और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिवबारात खलासी लाइन, माल रोड, फूलबाग आदि इलाकों में निकाली गई। 
विज्ञापन

महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें भोले की बारात...

3 of 7
शिव मंदिर आनंदेश्वर परमट
कानपुर के सबसे चर्चित शिव मंदिर आनंदेश्वर में भोर से ही भक्तों की लाइनें लगना शुरू हो गई थीं। यहां भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। 

महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें भोले की बारात...

4 of 7
शिव बारात
कानपुर के अलावा कानपुर देहात, इटावा, उरई, चित्रकूट जिलों में भी शिव की बारात निकाली गई। कानपुर देहात के अमरौधी के प्राचीन कालेश्वर मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। 
विज्ञापन

महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें भोले की बारात...

5 of 7
शिव बारात
कानपुर के घाटमपुर में शिवबारात के दौरान भारत मां की झांकी भी निकाली गई जिसमें कमांडो की वेषभूषा में बच्चे भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। 
विज्ञापन

महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें भोले की बारात...

6 of 7
शिव बारात
कानपुर में निकली भोले नाथ की बारात में मां काली को देखकर सभी हैरान रह गए। लंबी लाल जीभ निकाले काली मां की वेशभूषा में करतब दिखाता कलाकार आकर्षण का केंद्र बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें भोले की बारात...

7 of 7
शिव बारात
कानपुर शहर में मंदिरों के अलावा, चौराहों, गलियों में भी ठंडाई का वितरण किया गया। आनंदेश्वर परमठ के अलावा, खेरेश्वर महादेव, बनखंडेश्वर, महाकालेश्वर आदि मंदिरों में भक्तों का रेला दोपहर तक लगा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें