फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता शिवपाल का जन्मदिन आज, जानिए क्या है खास 

Wed, 01 Feb 2017 04:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल यादव अपने जन्मदिन पर केक काटते हुए (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव आज अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगे। हालांकि उनका जन्म 6 अप्रैल को हुआ था, लेकिन वे अपना जन्मदिन इस दिन न मनाकर बसंत पंचमी पर मनाते रहे हैं। इसलिए बुधवार को भी उनका जन्मदिन मनाए जाने की घोषणा की गई है।  
विज्ञापन

 
Trending Videos

जसंवतनगर सीट से नामांकन भरने पहुंचे शिवपाल तो की यह बड़ी घोषणा

मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
मंगलवार को जब शिवपाल जसंवतनगर सीट से अपना नामांकन भरने पहुंचे उसी दौरान यह घोषणा की गई थी। बता दें इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे शिवपाल के विशेष कार्यक्रमों की सूची में उनके जन्मदिन को खास तवज्जो दी गई है। 

 
विज्ञापन

पार्टी में हुई छीछा लेदर के बाद शिवपाल को नसीब होगा यह सुकून भरा पल

शिवपाल के साथ अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
पार्टी में हुई छीछा लेदर के बाद शिवपाल को यह सुकून भरा पल लबें समय बाद नसीब होगा। इसके लिए शिवपाल के समर्थकों ने खासी तैयारी कर रखी है। इटावा में अपने कार्यकर्ताओं के बीच साई कृष्णा गार्डन में 2 बजे वे पहले केक काटेंगे। इसके बाद ही वे अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार पर निकलेंगे।

शिवपाल के जन्मदिन पर सपा कुनबे के मुखिया व बड़े भाई मुलायम सिंह और भतीजे अखिलेश यादव के आने की खबर नहीं है। लेकिन वसंत पंचमी का मौका है, ऐसे में शिवपाल के यहां नेताओं की भीड़ जुटने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें