फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद को लेकर शिवपाल यादव ने कही ये बात, सीएम योगी को लिखा पत्र

Sat, 09 Jun 2018 07:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गेहूं खरीद को लेकर शिवपाल यादव ने सीएम योगी को लिखा पत्र
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यूपी के इटावा जनपद में हो रही गेहूं खरीद पर सवालिया निशान लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इटावा एवं औरैया के संबधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उल्लेख किया गया है कि दोनों जनपदों के एआर, एडीसीओ व अन्य प्रशासनिक अधिकारी समिति के सचिवों से मिलकर प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद कर किसानों से दो सौ रुपये की वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन


 
शिवपाल कहा कि यह किसानों के श्रम एवं संसाधन की खुली लूट है। एक ओर खेती की कीमत बढ़ रही है, विद्युत, उर्वरक और कीटनाशकों के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में  किसानों का मुनाफा किसी और की जेब में जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जांच कराने की मांग की है। दूसरी ओर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने गेहूं खरीद के बारे में बताया कि गेहूं की खरीद का दौर अंतिम चरण में है। 15 जून तक गेहूं खरी की जानी है। बताया कि प्रत्येक किसान से 45 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। इससे ज्यादा की खरीद पर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के आदेश पर लिया गया। साथ ही रिकार्ड चेक किया गया।


शिवपाल यादव ने बताया कि कुछ केंद्रों पर पांच-पांच सौ क्विंटल गेहूं खरीद की जानकारी मिलने पर जांच की जा रही है कि संबधित किसान के पास उतनी भूमि है या नहीं। अब गेहूं को भीगने से बचाने की ओर ध्यान दिया जा रहा है। किसी भी तरह गेहूं भीगना नहीं चाहिए। इसके लिए त्रिपाल की व्यवस्था की गई है। इसके लिए हर शाखा पर साढ़े तीन हजार रुपये से त्रिपाल और बांस बल्ली खरीदने के लिए दिए गए हैं जिससे की किसी तरह का नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि जनपद में गेहूं भंडारण की समस्या नहीं है।  
विज्ञापन


शिवपाल यादव के मुताबिक जनपद में 12 हजार 707 किसानों से 92.77 प्रतिशत गेहूं की खरीद की जा चुकी है। बदले में  उन्हें 82.02 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। हालांकि गेहूं क्रय एजेंसी पीसीएफ के पास धनराशि का अभाव है। इस कारण एजेंसी अभी तक 6.84 लाख की अपेक्षा 48.74 लाख रुपये का भुगतान ही कर सकी है। यह समस्या भी सोमवार तक दूर हो जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें