फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल का अखिलेश पर इमोशनल वार, मां-बाप का कहा माने बिना कोई आगे नहीं बढ़ता

Mon, 03 Apr 2017 10:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-कहा समीक्षा हो रही है, जल्द ही सब कुछ बताएंगे
-गोमती रिवर फ्रंट की जांच पर कहा, नियम से हटकर कुछ नहीं किया
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के साथ छोटे भाई शिवपाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी परिवार में चल रही रार में अब पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सुर में सुर मिलाया है। उन्होंने कहा कि वे नेताजी के साथ हैं। नेता जी अपने लोगों से राय ले रहे हैं। इसके बाद वे जो भी करेंगे उसमें हम उनका पूरा साथ देंगे। अभी समीक्षा चल रही है, जल्द ही सब कुछ बताएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद बिना किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को पीड़ा नहीं देनी चाहिए। संस्कार भी कुछ होते है उस पर ध्यान देना चाहिए। जो लोग अपने मां बाप का सम्मान करते हैं वे ही जीवन में आगे बढ़ते हैं। रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर में एक स्कूल का उद्घाटन करने आए शिवपाल का यह बयान वर्तमान परिस्थितियों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बातचीत के दौरान ही उनके मन का दर्द भी झलका। इससे पहले मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव ने भी अपना दर्द बयां किया था। हाल ही में मौजूदा सरकार के गोमती रिवर फ्रंट के निर्माण की जांच के आदेश दिए जाने के प्रश्न पर कहा कि उन्होंने तो नियम से काम किया है। जब धन उपलब्ध होता है तब हर विभाग के विशेषज्ञ अपनी राय सरकार या मंत्रालय को देते हैं, उसी के अनुसार काम किया जाता है। जांच हो रही है अच्छी बात है। उन्होंने नियम से हटकर कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें