दफ्तर का उद्घाटन करते शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी सीधी लड़ाई भाजपा से है। सपा कहीं भी टक्कर में नहीं है। मोर्चा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह बात चौगुर्जी मोहल्ला में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नए दफ्तर का उद्घाटन करते हुए कही।
शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि वो हमारे कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ को देखकर बौखला गए हैं। 2019 के चुनाव में सपा कहीं भी टक्कर में नहीं है। 2022 में हम अपने बलबूते सूबे में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ भाजपा से है और कोई दल टक्कर में नहीं है।