फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती रिवर फ्रंट को लेकर बोले शिवपाल- 'जब तक मैं मंत्री रहा, गड़बड़ी नहीं हुई'

Wed, 31 May 2017 11:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गोमती रिवर फ्रंट को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने अहम बयान दिया है। शिवपाल बोले जब तक वह मंत्री रहे, तब तक इस रिवर फ्रंट में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इसके बाद क्या हुआ, वे इस बारे में नहीं जानते।   
विज्ञापन


शिवपाल का यह बयान पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमला माना जा रहा है, क्योंकि सपा सरकार के दौरान सीएम अखिलेश ने शिवपाल सिंह यादव से कैबिनेट मंत्री का दर्जा छीन लिया था।

शिवपाल यादव ने कहा कि जुलाई में वह समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को सही रास्ते पर लाने के लिए ये मोर्चा बनेगा। इस मोर्चे के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। इस मोर्चे के शिवपाल संयोजक की भूमिका में होंगे। शिवपाल ने कहा कि नेता जी के बिना कोई समाजवाद नहीं चल सकता।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि पहले परिवार, फिर समाजवादी परिवार एक हो। ये सिर्फ नेताजी के नेतृत्व में संभव है। नेताजी को सम्मान मिले, मैं सबसे पीछे रहूंगा। उन्होंने यूपी की बीजेपी सरकार के लिए कहा कि बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था बुरी तरह खराब है। 

शिवपाल ने आरोप लगाया कि यूपी में सरकार बनाते ही दलाली शुरू हो गई है। कानून व्यवस्था बदतर स्थिति में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि योगी की व्यक्तिगत इच्छा शक्ति मज़बूत है, पर परिणाम वैसे नहीं आ रहे।

वहीं गोमती रिवरफ्रंट के मुद्दे पर शिवपाल यादव ने कहा कि जब तक मैं मंत्री रहा, गड़बड़ी नहीं हुई। बाद में क्या हुआ मुझे नहीं पता। मामले को मुख्य सचिव को देखना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें