फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवपाल यादव बोले- भ्रष्टाचार में लिप्त है सरकार, झूठ भी बोलती है, सुनासीरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Fri, 11 Jul 2025 04:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा अब बिहार के चुनावों में गड़बड़ी करना चाह रही है। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। न्यायालय हमें न्याय देगा।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिह यादव ने भाजपा और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठ बोलती है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार घोषणाएं तो कर देती है, लेकिन घोषणाओं को पूरा नहीं करती। सावन के पहले ही दिन सुनासीरनाथ मंदिर में पूजन करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि भाजपा अब बिहार के चुनावों में गड़बड़ी करना चाह रही है। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। न्यायालय हमें न्याय देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की थी। किसानों को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पाई। दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की घोषणा भी सरकार ने की थी, लेकिन यह घोषणा भी पूरी नहीं हुई। कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की भी घोषणा की थी।

विज्ञापन

सुनासीरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
यह घोषणा भी पूरी नहीं हुई। आरोप लगाया कि सरकार एक वर्ग को टारगेट कर उसका उत्पीड़न कर रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि वह 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठन ठीक कर रहे हैं। समय आने पर विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएंगे। सुनासीरनाथ मंदिर में आचार्य संजय शास्त्री ने विधिवत पूजन कराया। मंदिर पहुंचने पर सनासी के ग्राम प्रधान अनूप यादव, हरिनाम यादव आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें