फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगले में एंट्री के बाद शिवपाल ने कही ये बातें, साथ ही बोले- भाजपा का एजेंट न समझा जाए

Sat, 20 Oct 2018 07:49 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार को निजी कार्यक्रम में कानपुर जाते समय शिवपाल सिंह यादव ने सरकारी बंगले पर मचे घमासान को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। इस दौरान उन्होने बिना किसी का नाम लिए कई कटाक्ष किए। शिवपाल ने कहा कि 30 साल की मेहनत के बाद उपेक्षा और अपमान के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन



समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह पांच बार से विधायक हैं। इसलिए उन्हें बंगला मिला है। उन्हें भाजपा का एजेंट न समझा जाए। उन्होंने सेक्युलर मोर्चे का गठन सिर्फ भाजपा के सफाए के लिए ही हुआ है। उन्नाव बाईपास पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला और सोनिक के निकट समर्थक दिलीप यादव ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

शिवपाल यादव
इस दौरान बंगला आवंटन के सवाल पर कहा कि बंगला देकर किसी ने उन्हें उपकृत नहीं किया है। बल्कि उनका खुद हक बनता है। वहीं नई पार्टी के गठन पर कहा कि 30 साल की मेहनत के बाद उपेक्षा और अपमान के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। अब कदम आगे बढ़ गए हैं। इससे किसान, नौजवान को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें