फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दल मिलने की संभावना पर दिल मिलने में कशमकश, शिवपाल बोले- सपा में विलय पर कोई बात तो करे

Thu, 21 Nov 2019 01:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
शिवपाल यादव व अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि वह सपा से गठबंधन के लिए तैयार हैं। सपा में प्रसपा के विलय पर कहा कि कोई बात तो करे। जब बात होगी तब देखा जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि फिर  से हम सबको एक करके आगे बढ़ें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गठबंधन के बाद प्रदेश में सरकार उनकी ही बनेगी और उस सरकार में मुख्यमंत्री तो अखिलेश ही होंगे। शिवपाल ने कहा कि 22 नवंबर को नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के जन्मदिन को प्रसपा एकता दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन परिवार के सभी लोग साथ बैठेंगे।
 

प्रसपा के अध्यक्ष बुधवार को नवाबगंज कस्बे में मिथलेश कुमारी-सुंदरलाल लोधी इंटर कॉलेज के लोकार्पण व अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान स्मृति समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कहा कि थाना पुलिस सत्ता दल के नेताओं के सामने घुटने टेक चुकी है।

सरकारी योजनाएं कागज और प्रचार में चल रही हैं। ट्रांसगंगा सिटी में प्रशासन व किसानों के बीच हुए संघर्ष पर उन्होंने क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह लोधी किसानों के हित में आवाज उठाते थे।

लखनऊ में अमीनाबाद के झंडे वाले पार्क पर जब तिरंगा फहराया तो अंग्रेजों ने उन पर गोली चलवा दी। योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में गरीबी, बेरोजगारी चरम पर है। थानों व तहसील में दलालों का बोलबाला है। जनता परेशान हो रही है। इसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव बालेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

आभार प्रधानाचार्य पारस सिंह ने व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक व प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, बीतेंद्र यादव, योगेंद्र सिंह यादव, राहुल सिंह, शिवशंकर मिश्रा, मदनमोहन बाजपेई, भोलू दीक्षित, प्रकाश सिंह चौहान, प्रधान मनोज, छोटेलाल, पप्पू, मोनू बाजपेई, राम सिंह, अर्चना राठौर व आलोक निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाजवाद है हमारी प्राथमिकता 
प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2017 में मतभेदों के चलते उन्होंने प्रसपा पार्टी बनाई थी। अगर पूर्व सीएम अखिलेश आपसी मतभेद भुला देंगे तो 2022 में प्रदेश के वही मुख्यमंत्री होंगे। हमारी प्राथमिकता समाजवाद है। लंबे समय तक नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ काम किया है। आगे जैसा नेता जी निर्णय लेंगे वैसा किया जाएगा।

इस सरकार में घोटाला नहीं है नई बात 
बिछिया। प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ओरहर गांव निवासी दीपू यादव के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने भी पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रेटर नोएडा में हुए होमगार्ड ड्यूटी घोटाले पर कहा कि इस सरकार में घोटला कोई नई बात नहीं है। प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में नाकाम साबित हो रही है। कार्यक्रम में आशीष सिंह, रजनीश, केके सिंह, प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें