फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह के बारे में ये क्या बोल गए शिवपाल यादव की पार्टी के नेता

Mon, 25 Mar 2019 05:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव-शिवपाल यादव
विज्ञापन
इटावा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रदेश में समाजवादी संघर्ष की अगुआ बनकर साम्प्रदायिक ताकतों का मुकाबला करेगी। प्रदेश में गाजियाबाद से लेकर गोरखपुर तक और बांदा से बरेली तक बदलाव की जो बयार बहती दिखाई दे रही है वह प्रसपा के परचम तले अब प्रदेश को नई दिशा देगी।
विज्ञापन


यह बात प्रसपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव जमील कुरैशी ने रविवार को पार्टी के चौगुर्जी स्थित कार्यालय पर वार्ता के दौरान कही। जमील कुरैशी ने कहा कि समाजवादी पुरोध मुलायम सिंह यादव ने अथक परिश्रम और सतत संघर्ष के बाद समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। सपा देश, प्रदेश के करोड़ों, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों की उम्मीदों का आधार बनी थी।

 
विज्ञापन

शिवपाल ने हमेशा दिया मुलायम का साथ- प्रसपा नेता

शिवपाल सिंह यादव ने लक्ष्मण की तरह मुलायम सिंह यादव का कंधे से कंधा मिलाकर जिस तरह साथ दिया है उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रदेश सचिव ने कहा कि इस समय देश के हालात बहुत गंभीर और चिंताजनक हैं। सांप्रदायिकता को खुलकर हवा दी जा रही है।

भाईचारे को खत्म करने की साजिशें की जा रही हैं।  प्रदेश का पूरा समाजवादी कारवां अब प्रसपा और उसके नेता शिवपाल सिंह यादव के साथ खड़ा हो गया है। वार्ता के दौरान प्रमुख महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता,केके यादव,अनवार हुसैन,नितिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें