फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार से उम्मीद न रखें, खुद अपनी सुरक्षा करें

Mon, 07 Sep 2020 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
शिवपाल यादव
विज्ञापन
इटावा जिले के जसवंतनगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सोमवार को कहा कि सरकार से कोई उम्मीद न रखें, खुद अपनी सुरक्षा करें। दरअसल, शिवपाल अपने विधानसभा क्षेत्र में सराफा व्यवसायी कोरोना संक्रमित संजय कुमार पुरवार की मौत पर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।
विज्ञापन


प्रसपा अध्यक्ष ने इस दौरान देश व प्रदेश की सरकारों पर करारे प्रहार किए। कहा कि दोनों सरकारों ने जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है। कोरोना से बचाव के उपायों को ताक पर रख दिया है। इस महामारी और सरकार की उपेक्षा से देश में दिनों दिन हालात भयावह होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब देश में 100-500 कोरोना के केस थे, तब तो पूरा देश लॉकडाउन में था। अब रोज 90 हजार लोग कोरोना के शिकार हो रहे, तब सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। अस्पतालों में मरीजों का अनुभवहीन चिकित्सकों से इलाज करवाया जा रहा।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों की ज्यादातर मौतें अन्य रोगों से हो रहीं हैं। क्योंकि, सिर्फ कोरोना का इलाज एक ढर्रे के अनुसार हो रहा है। अन्य रोगों की ओर न तो सरकार का ध्यान जा रहा और न ही समुचित इलाज हो रहा है।

उन्होंने व्यवसायी के पिता और अपने वरिष्ठ साथी यतींद्र कुमार पुरवार और संजय के पुत्र सुमंत और शोभित को ढांढस बंधाया। कोरोना से ग्रस्त संजय का दो सितंबर को निधन हो गया था। शिवपाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रसपा जिला महासचिव अजेंद्र सिंह गौर, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, वेदव्रत गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, अनीस अंसारी, हेमन्त लल्ले, कर्मराज सिंह यादव, इंद्रजीत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें