फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा प्रदेश मेें भ्रष्टाचार के चलते अधिकारी नहीं कर रहे काम

Mon, 16 Mar 2020 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
शिवपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के जसवंतनगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के चलते अधिकारी काम नहीं करना चाहते। हर ओर कमीशनखोरी चल रही है।
विज्ञापन


इसके चलते देश विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है। वे यहां जसवंतनगर के ग्राम कैस्त के समीप एक निजी कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा कि धूप की किरणों से बिजली की व्यवस्था हो सकती है। मगर हमारा देश बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। कहा कि देश में वैज्ञानिकों को महत्व व सुविधाएं मिलनी चाहिए। मगर ऐसा नहीं  हो रहा है।

उन्होंने कहा देश में बुद्धिमानों की कमी नहीं है। मगर उनको महत्व नहीं दिया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में जेई तथा एई छापे डाल डालकर लूट मचा रहे हैं। इस दौरान पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, हिमांशु गुजराती, कुमदेश यादव, महावीर  सिंह यादव, अनुज मोंटी यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें