फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के ऊपर मंडरा रहा जान जाने का खतरा, यहां शिवपाल ने किए कुछ और बड़े खुलासे 

Wed, 03 Oct 2018 04:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- गांधी जी की हत्या कर सकते हैं तो फिर नेताजी कहां बताइए: शिवपाल सिंह 
- हम सम्मेलन करेंगे तो नेताजी हमारे साथ मंच पर होंगे 
- कानून व्यवस्था को बताया भ्रष्ट, भाजपा का साधा निशाना

 
विज्ञापन
1 of 6
इटावा में बोले शिवपाल, 'गांधी की हत्या कराने वालों से नेताजी की जान को खतरा'
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने भाई मुलायम सिंह की जान के खतरे की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ गलत लोग नेताजी को बहका देते हैं। यहां जो भी साथ हैं उनके मन में बहुत अधिक तकलीफ  है। जब गांधी जी की हत्या कर सकते हैं तो फिर नेता जी कहां बताइए। उनका इशारा मुलायम सिंह के ऊपर मंडरा रहे खतरे की ओर था। 
गांधी जयंती पर सेक्युलर मोर्चा की महात्मा गांधी यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह ने पचराहे यात्रा को रवाना करने से पहले इटावा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान शिवपाल सिंह ने गांधी जी की तरह नेताजी पर हमले की आशंका जताई है।
विज्ञापन

2 of 6
शिवपाल ने इटावा की एक सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा
उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को कुछ लोग बहकाने में लगे हैं। लेकिन उसके बावजूद नेता जी का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ और रहेगा। नेता जी मुलायम सिंह हमारे साथ हैं जिस दिन हम सम्मेलन करेंगे उस दिन नेता जी हमारे साथ मंच पर होंगे। हमारी लड़ाई नहीं होती तो भाजपा का एक भी विधायक इटावा से नहीं जीतता।  यूपी में सेक्युलर मोर्चा की सरकार बनने पर मक्कार अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा। उसकी सूची तैयार कर ली गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
यह लोग नेताजी के साथ भी गांधी जैसा कुछ ना कर दें
कानून व्यवस्था चौपट, भाजपा पर साधा निशाना
सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि प्रदेश सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। निर्दोष और किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है। इसको लेकर सेक्युलर मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगी। भाषण के दौरान शिवपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से आंदोलन के लिए हामी भी भरवायी।  

4 of 6
शिवपाल सिंह यादव
चुनाव आयोग जल्दी ही हमको मान्यता देगा
शिवपाल सिंह का कहना है कि जल्द ही चुनाव आयोग उनकी पार्टी को मान्यता देगा। उसके बाद वे पार्टी से प्रदेश की 79 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने दो दिन पहले कानपुर के गंगापुल पर भव्य स्वागत का जिक्र भी अपने भाषण में किया। शिवपाल बोले, हमको नहीं मालूम था कि लोग इतना भी प्यार करते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
शिवपाल सिंह यादव
भीड़ देख गदगद हुए शिवपाल
मोर्चा बनने के बाद पहली बार सेक्युलर मोर्चा ने गांधी यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा शुभारंभ पचराहे से किया जाना था। सुबह से हजारों की भीड़ जमा होनी शुुरू हो गई। करीब साढ़े दस बजे शिवपाल अपने बेटे आदित्य यादव के साथ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। हजारों समर्थकों को देखकर शिवपाल सिंह का चेहरा खिल गया और वह अपनी गाड़ी में खड़े होकर समर्थकों का अभिवादन किया। उनके साथ पूर्व मंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा, पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, केके यादव मौजूद थे।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवपाल सिंह यादव
जुलूस में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम
गांधी यात्रा को लेकर पहले से प्रशासन सतर्क दिखा। यात्रा के लिए रूट का डायवर्जन कर दिया गया था। रास्तों में आने-जाने वालों के लिए बैरीकेडिंग लगा दी गई थी। यात्रा के दौरान भी पुलिस बल मौजूद था। हालांकि यात्रा पचराहे से नगर पालिका, नौरंगाबाद, प्रकाश टाकीज होते हुए शहीद स्मारक नुमाइश मैदान में समाप्त हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें