http://
सवाल उठाया- क्या यही नारी वंदन है?
इसलिए जानबूझकर विश्वविद्यालय को तोड़ने का काम किया गया। इटावा सदर विधायक के वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि यह सत्ता के दंभ की भाषा है। गरीब ब्राह्मण जब परेशानी में जनप्रतिनिधि के पास पहुंचे और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाए, तो शर्म आनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही नारी वंदन है?
सरकार में झूठे मुकदमे लिखाने का चलन
युवकों पर मुकदमे दर्ज होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि सरकार में झूठे मुकदमे लिखाने का चलन है। सत्ता परिवर्तन के बाद झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का गठबंधन है और आगे भी रहेगा।