फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य बड़ा इसलिए अपराध ज्यादा : शिवपाल

Mon, 09 Feb 2015 03:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौकस है। पूरे देश में इतनी अच्छी व्यवस्था कहीं नहीं है। अपराध की बात करें तो उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है इस वजह से यहां अपराध भी ज्यादा हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की स्थिति के बारे में पूछा गया तो बोले, पार्टी का ग्राफ लगातार गिर रहा है। दिल्ली में ही देख लीजिए, एग्जिट पोल मोदी मैजिक को समाप्त बता रहे हैं।

जहां तक 2017 में प्रदेश में चुनाव की बात है तो एक बार फिर समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) संतोष यादव की बेटी के शादी समारोह में आए शिवपाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत अन्य प्रदेश छोटे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बड़ा है। यहां की आबादी भी ज्यादा है। इसलिए अपराध ज्यादा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त है। एक सवाल के जवाब में बोले, नेताजी (मुलायम सिंह) सरकार और मंत्रियों के काम से खुश हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया, सतीश निगम, मुनींद्र शुक्ला, इरफान सोलंकी, सपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र, अजय कपूर, विजय कपूर, नीलम रोमिला सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें