इटावा के जसवंत नगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा इस सरकार में भ्रष्टाचार खूब पनप रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है।
उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्याओं को लेकर आठ दिसंबर को भाजपा सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रसपा कार्यकर्ता धरना देंगे। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार देर शाम पार्टी के जिला महासचिव अजेंद्र सिंह गौर के आवास पर एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।