पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में लुटेरो की सरकार बनी है। थानों, तहसीलों में खुली लूट हो रही है। ये बात उन्होंने रविवार को विकास खंड सैफई के ग्राम पंचायत हैवरा में मल्ला देव मंदिर पर लगने वाले दो दिवसीय मेले के उद्घाटन के दौरान कही।उन्होंने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है तथा धर्म के प्रति आस्था मजबूत होती है।
जनता कहने लगी है कि समाजवादी सरकार मौजूदा सरकार से बहुत बेहतर थी
पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कानून व्यवस्था को खराब बताने वालों को मौजूदा भाजपा सरकार में बेलगाम अपराधियों के हौसलों की तुलना करनी चाहिए। अब जनता भी कहने लगी है कि समाजवादी सरकार मौजूदा सरकार से बहुत बेहतर थी। वह इसके लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से बदले की भावना से काम कर रही है। निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है।
थानों व तहसीलों में दलाली बढ़ गई हैः शिवपाल सिंह यादव
पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव
प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी परेशान है। किसानों को बिजली अधिकारी परेशान कर रहे हैं। फर्जी तरीके से पकड़ कर जुर्माना करते हैं। ऊर्जा मंत्री झूठ बोलते हैं कि 20 घंटे बिजली प्रदेश में दी जा रही। किसानों को 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने वहां कार्यकर्ताओं से कहा आप लोग बिजली की लिखित में प्रार्थना पत्र दो हम विधानसभा में ऊर्जा मंत्री से जवाब मांगेंगे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि थानों व तहसीलों में दलाली बढ़ गई है। बिना पैसा दिए लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। किसानों को अपनी उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है।