फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से गठबंधन के बाद सपा को हो रहा 120 सीटों का नुकसानः शिवपाल सिंह

Mon, 13 Feb 2017 10:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
कांग्रेस से गठबंधन के बाद सपा को करीब 120 सीटों का नुकसान हो रहा है। यह कहना है जसवंत नगर सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का।
विज्ञापन


इटावा जसवंत नगर में शिवपाल सिंह ने एक चुनावी चर्चा मे बताया कि मेरा और नेताजी का अभिमत एक है। प्रदेश की कई सीटों पर हमने चुनाव से कई महीने पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था। जो जी जान से अपने क्षेत्रों मे तैयारी कर रहे थे, गठबंधन से उनका टिकट कट गया।
विज्ञापन


अब आप बताइये जिसने अपनी सारी पूंजी लगा दी हो, उसका टिकट काट दिया जाएगा, तो क्या वह आपका हितैषी रहेगा। इसलिए 105 सीटों का यह सीधे-सीधे नुकसान है। इसके कारण करीब 15 अपने लोगों को , वाकई योग्य थे, उनका टिकट काट कर शीर्ष नेतृत्व ने ठीक नहीं किया। इस वजह से करीब 120 सीटें हमने लड़ने के पहले ही गंवा दी। बाकी सीटों पर हमें बड़ी बहादुरी से लड़ना है। यदि हम इसमें भी ढीले पड़ गए, तो निश्चित रूप से मेरा नुकसान हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें