चुनावी सभा को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जसवंतनगर से सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को विरोधियों पर निशाना साधा। कहा कि हमारे और नेता जी मुलायम सिंह यादव पर षड्यंत्रकारियों द्वारा हमले किए जा रहे हैं। ये समय चुनौतियों भरा है।
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बिना हमारे सहयोग के प्रदेश में सपा की सरकार नहीं बन सकती है। शिवपाल सिंह यादव बुधवार सुबह अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर के कई गांवों के तूफानी दौरे पर निकले। एक दिन पहले चुनाव नतीजे आने के बाद अलग पार्टी बनाने का एलान करने वाले शिवपाल का ये बयान आने वाली राजनीति के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि 19 फरवरी को हर कार्य छोड़कर साइकिल का बटन दबाकर भारी बहुमत से जिताने का काम करें।