फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने खोला मोर्चा- मुलायम को तुरंत अध्यक्ष बनाएं अखिलेश

Thu, 20 Apr 2017 01:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : SELF
विज्ञापन
वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने अपना बयान देकर समाजवादी पार्टी में हलचल पैदा कर दी है। मंगलवार को शिवापल ने कहा कि अखिलेश को अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मुलायम सिंह यादव को दे देना चाहिए। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के चुनाव में बड़ी हार के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार चौतरफा वार झेल रहे हैं। एक बार फिर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव अखिलेश पर हमलावर दिखे और उनसे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे का मांग की।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने बात नहीं मानी इसलिए वो फेल हुए। अखिलेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए और मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष बनाना चाहिए। तीन महीने हो चुके हैं अखिलेश बैठकर बात करें जिससे पार्टी और परिवार दोनों एक हो। 
विज्ञापन


इसके पहले रविवार को समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी पुत्र अखिलेश पर निशाना साधा और उनके गठबंधन के फैसले पर प्रहार किया। सपा संरक्षक ने कहा कि सपा को महागठबंधन की जरूरत नहीं है। पार्टी अकेले ही चुनाव जीतने की कुबत रखती है। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश को पूर्व में विधानसभा चुनाव के दौरान सपा-कांग्रेस गठबंधन से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा अकेले ही कोई भी चुनाव जीत सकती है, इसलिए उसे गठबंधन की जरूरत नहीं है।       Akhilesh ne jo kaha, chunav se pehle, 3 mahine ho chuke hain, Netaji ko Rashtriya Adhyaksh bana den, pura ghar ek ho jaayen: Shivpal Yadav pic.twitter.com/4sGfJQCqEh — ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें