फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखला गईं है माया, जो लिखकर दे दिया वही बोलतीं हैं: शिवपाल

Sun, 09 Oct 2016 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पत्रकारों से रूबरू होते शिवपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। रविवार को कैबिनेट मंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मायावती पर हमला बोला। 
विज्ञापन


शिवपाल बोले, 'मायावती बौखला गईं हैं। वो अपनी पार्टी नहीं देख रहीं बल्कि उनका पूरा ध्यान हमारी पार्टी पर केंद्रित है। मायावती को आजतक बोलना नहीं आया। जितना उन्हें लिखकर दे दिया उतना ही पढ़ती हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि मायावती की तानाशाही हमेशा से रही हैं। उनके कार्यकाल में दलित महिलाओंं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ हैं। इतना ही नहीं टिकट के नाम पर धन की उगाही भी करती हैं। 
विज्ञापन


शिवपाल ने लगे हाथ उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा तक कर डाली। वे बोले बीएसपी चुनाव में चौथा स्थान प्राप्त करेगी।
जबकि समाजवादी पार्टी एकजुट होकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें