फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने कसा तंज: बोले- झूठ के सहारे राजनीति कर रही भाजपा सरकार, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त

Wed, 28 Jun 2023 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का इटावा से खजुराहो जाते समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर डकोर के पास पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने पार्टी नेताओं के साथ स्वागत किया। शिवपाल यादव ने वार्ता में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा झूठ बोलने का काम करती है। इसी के सहारे उनकी राजनीति चल रही है।

विज्ञापन


भाजपा सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है भाजपा ने नारा दिया नौ साल बेमिसाल। जबकि देखा जाए नौ साल में भाजपा की केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। कोई काम भी नहीं हुआ सिर्फ झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है इनके पास। उन्होंने योगी सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। पुलिस कस्टडी में सरेआम हत्याएं हो रही है।

जब पुलिस कस्टडी में हत्याएं हो रही हैं तो प्रदेश में पूरी तरह से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा को लेकर कहा है कि वह सभी दलों के गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा को केंद्र से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेज प्रताप यादव, महेंद्र यादव, थोपन यादव, मुलायम सिंह, सुनील यादव, चंद्रपाल, नानू यादव, जीतू कुठौंद, गुल्लू भिटारी, श्याम यादव, अतुल, विवेक, शरद आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें