फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से से आगबबूला शिवपाल बोले- ‘कांग्रेस की हैसियत सिर्फ चार सीटों की’

Wed, 01 Feb 2017 01:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस गठबंधन से नाराज शिवपाल यादव इटावा में अचानक गुस्से से आगबबूला हो गए।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस की क्या हालत थी, सिर्फ चार सीटें जीतने की। किसने फायदा किया कांग्रेस का, टिकट हमारे लोगों का काटा। मेहरबानी हो गई जो मुझे टिकट दे दिया, नहीं तो निर्दलीय ही चुनाव लड़ना पड़ता। उन्होंने कहा, हम केवल गलत काम को रोक रहे थे। गलत काम का विरोध कर रहे थे, इसीलिए हमें हटाया गया।
विज्ञापन


नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं
इटावा में रैली के दौरान शिवपाल नामांकन भरने के बाद काफी भावुक नजर आए । उन्होंने यह भी कहा कि नेता जी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवपाल ने कहा जो चाहे मुझसे ले लो, नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। कहा कि अभी हमने पर्चा भर दिया है। कल तक बहुत सी अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन हमने साईकिल और सपा से पर्चा भर दिया है। आज हम जो भी हैं, नेताजी की वजह से ही हैं। इसके अलावा बहुत से लोगों ने कहा कि वो जो कुछ भी हैं, नेताजी की वजह से ही हैं। लेकिन आज उन्हीं लोगों ने नेताजी को अपमानित करने का काम किया है।

हमने भी काम किया 
सपा सरकार में अपने विभाग के बारे में बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि पांच साल जो सरकार चली थी, उसमें उनके विभाग क्या किसी से कम अच्छे चले। विभागों की जिम्मेदारी को बखूवी निभाया। हमारे काम में जानबूझकर रोड़े अटकाये। बिना किसी कारण के मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।  उन्होंने आगे कहा, हम जानते हैं कि समाजवादी पार्टी में भी भितरघात करने वाले लोग हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। हम केवल गलत काम रोक रहे थे, गलत काम का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे गांव, गरीब और किसानों की मदद के लिए तत्पर हैं। कोई परेशानी हो तो पत्र लिखना पूरी मदद करेंगे। नेताजी का आदेश माना है हमेशा मानेंगे।
विज्ञापन


बसपा, भाजपा, कांग्रेस छोड़ अन्य का करेंगे प्रचार 
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 19 फरवरी तक इटावा जसवंतनगर में रहकर चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद भाजपा, बसपा और कांग्रेस को छोड़कर अन्य कोई प्रत्याशी यदि बुलाएगा तो उसके चुनाव प्रचार में जाएंगे।
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें