फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोग्य नेता करते हैं जातिवाद की राजनीति : शिवानंद महाराज 

Mon, 16 Apr 2018 07:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवानंद महाराज
विज्ञापन
बांदा के जामिया अरबिया, हथौरा मदरसे में गेरुवा भगवा वस्त्रधारी साधु संत और जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य शिवानंद महाराज आकर्षण का केंद्र रहे। वे गोरखपुर से आए थे। उन्हाेंने कहा कि कोई भी धर्म, मजहब या संप्रदाय बुरा नहीं होता। कुछ लोग गुमराह होते हैं।

 

हथाैरा मदरसे में शिवानंद महाराज कहा कि मंदिर-मस्जिद के प्रति सभी में बराबर से सम्मान और आस्था होनी चाहिए। ईश्वर का कोई स्वरूप नहीं है। जहां आस्था होती है, वहीं ईश्वर प्रगट हो जाते हैं। कहा कि पत्थर की मूर्तियों में भगवान तभी मिलते हैं। 

 

जब बोलती मूर्ति (इंसान) का भी सम्मान हो। उन्होंने कहा कि देश में चल रही कैंची की जड़ नेता हैं। अयोग्य नेता जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं। योग्य नेता तो इंसानियत की सियासत करते हैं। शिवानंद महाराज ने कहा कि उन्होंने 44 बच्चों को होटलों आदि से काम छुड़वाकर पढ़ाई में लगाया है।

विज्ञापन

 

इसमें अधिकांश मुस्लिम बच्चे हैं। रामसिया कुटी, चित्रकूट के स्वामी कमलनयन दास ने कहा कि हथौरा मदरसा राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का उदाहरण है। यहां के बारे में गलतफहमी नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें