फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिवाजी स्ट्राइकर्स ने आजाद टाइगर्स को 33 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर शनिवार को कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 का आगाज हुआ। पहले मुकाबले में शिवाजी स्ट्राइकर्स ने आजाद टाइगर्स को 33 रन से हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन बनाए। टीम से मयंक शर्मा ने 34, मोनू सिंह ने 33 और शोभित शर्मा ने 25 रन बनाए। आजाद टाइगर्स के देवेंद्र ने चार, रवि यादव और अविनाश सचान ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद आजाद टाइगर्स की टीम 20 ओवर में 130 रन ही बना सकी। अभिनय दीक्षित ने 30 और आशीष मिश्रा ने 19 रन बनाए। शिवाजी स्ट्राइकर्स के आशीष जोशी और मनोज त्रिवेदी ने दो-दो विकेट झटके। मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने किया। मयंक शर्मा को मैन ऑफ द मैच, अभिनय दीक्षित को फाइटर ऑफ द मैच, मनोज त्रिवेदी को इंटरटेनर ऑफ द मैच, देवेंद्र को श्रेष्ठ गेंदबाज और मोनू सिंह को श्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। मौके पर संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा, सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, बृजेश शर्मा, अजय, अविनाश सचान, करिश्मा वर्मा और गोपेंद्र सिंह भदौरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें