फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मयंक की बल्लेबाजी से शिवा क्रिकेट एकेडमी बनी समर कप चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मयंक वर्मा के शानदार 121 रन के दम पर शिवा क्रिकेट एकेडमी ने स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर समर कप का खिताब जीत लिया। मंगलवार को डीएवी मैदान में खेले गए फाइनल में सरताज इलेवन को 107 रन से पराजित किया। मयंक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मयंक वर्मा ने 121 और ईशान वर्मा ने 29 रन बनाए। आर्यन खन्ना ने दो विकेट लिए, जबकि प्रिंस, आयु और आर्यन सिंह को एक-एक विकेट की सफलता मिली। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरताज इलेवन की टीम 18 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। आर्यन सिंह ने 39 रन और प्रिंस यादव ने 10 रन बनाए। आयुष ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि आदित्य कुमार ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। काविश को श्रेष्ठ बल्लेबाज और आयुष को श्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। समापन समारोह में पूर्व क्रिकेटर राम गोपाल शर्मा (पायलट सर), रवि सक्सेना, एहसान इमरान, माजिद इरशाद और मुकेश पॉलीवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें