फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिरडी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पर सवाली...

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जूही गोशाला स्थित श्री साईं धाम मंदिर के 17वें वार्षिक महोत्सव पर सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर को सजाने के साथ सुबह भगवान वेंकटेश, भूदेवी, साईं नाथ महाराज का आचार्य लक्ष्मी नारायण, विशाल तिवारी, दिनेश शुक्ला आदि ने अभिषेक किया। इसके बाद रत्न जड़ित वस्त्र व स्वर्ण मुकुट धरण कराया गया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे निकली शोभायात्रा में सबसे आगे नृत्य करते हुए लिल्ली घोड़ी, उसके बाद दो सफेद घोड़ों पर निशान लेकर बच्चे चल रहे थे। इसके बाद 11 सौ महिलाएं सिर पर कलश धरकर शामिल हुईं। साढ़े 20 फुट ऊंचे रथ पर साईं नाथ महाराज विराजमान थे। इस दौरान पालकी लेने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही।
रास्ते भर भक्त शिरडी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पर सवाली...जैसे भजनों पर झूमते रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा किदवईनगर, जूही डिपो, साकेतनगर, सफेद कॉलोनी, बारादेवी, गोशाला चौराहा होते हुए वापस मंदिर आकर समाप्त हुई, जहां भंडारा हुआ।
विज्ञापन

इसमें महापौर प्रमिला पांडेय, पूर्व विधायक अजय कूपर, बिंद्रा प्रसाद त्रिपाठी, विजय नारायण तिवारी, प्रवीण अरोड़ा, सतनाम अरोड़ा, अरविंद त्रिवेदी, अशोक मिश्रा, जनक सिंह, मनोहर लल, अनिल मिश्रा, मनीष अरोड़ा आदि शामिल रहे।
मंदिर प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा में वृंदावन, अयोध्या धाम, नैमिषारण्य आदि स्थानों से संत-महात्मा भी शामिल हुए। इनमें पं उमाशंकर व्यास, ब्रजेश शास्त्री महाराज, अरविंद आदि रहे। मंदिर के आसपास लगे मेले में धार्मिक झांकियां, खिलौने, झूले व अन्य दुकानें भी लगी। दूर-दूर से भक्त दर्शन करने और मेले का आनंद लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें