फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र द्वारा आत्महत्या के मामले में तीन शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा

Sat, 15 Dec 2018 11:32 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नगला कायस्थान गांव में शिक्षामित्र द्वारा की गई आत्महत्या का मामला तूल पकड़ने लगा है। मृतक शिक्षामित्र की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली में खंड शिक्षा अधिकारी समेत तीन शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


नगला कायस्थान निवासी शिक्षामित्र पवन कुमार कठेरिया ने 19 अक्टूबर की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पंचनामा भरते समय मृतक शिक्षामित्र की जेब से सुसाइड नोट मिला था।

जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे, सह समन्वयक शैलेश मिश्रा और संकुल प्रभारी प्रभात मिश्रा द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो पिक
मृतक शिक्षा मित्र की पत्नी ममता देवी ने तीनों शिक्षा अधिकारियों को पति की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए एससी-एसटी एक्ट आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया को पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई थी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने देर रात खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे, एबीआरसी शैलेश मिश्रा और संकुल प्रभारी प्रभात मिश्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और दलित उत्पीड़न के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें