यूपी के कन्नौज जिले में बीएलअो द्वारा जबरन ड्यूटी लगाए जाने पर शिक्षामित्र ने आत्महत्या कर ली। यहां घर में शिक्षामित्र का शव फंदे से लटका मिला। मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
2 of 5
घटना स्थल पर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नौली की है। यहां शिक्षामित्र पवन कुमार ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने उच्चाधिकारियों पर कई आरोप लगाए हैंं। पत्र में लिखा है कि जबरन ड्यूटी लगाने की शिकायत डीएम और बीएसए से भी की थी इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। मृतक ने सुसाइड नोट में आत्महत्या का जिम्मेदार शिक्षा विभाग को बताया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
3 of 5
कन्नौज में शिक्षामित्र ने आत्महत्या की
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में मृतक शिक्षामित्र पवन कुमार ने सह समन्वयक और संकुल प्रभारी पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। नोट में लिखा कि शिक्षा अधिकारियों द्वारा जबरन बीएलओ की ड्यूटी कराने और अनुपस्थित दिखा कर कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं सुसाइड नोट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
4 of 5
मामले की छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं कार्रवाई से बचने के लिए तीन हजार रुपए की मांग भी की जा रही थी। इस संबंध में जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र भेजने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षामित्र पवन कुमार छिबरामऊ क्षेत्र के नगला का निवासी था और वर्तमान समय में वह प्राथमिक विद्यालय कसिया नंदपुर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात था। पवन कुमार की तीन बेटियां हैं। सिकंदरपुर चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।