कानपुर में युग दधीचि देहदान अभियान के तहत अंगदान की शपथ ली गई। इसमें सबसे अहम और चर्चिच बात थी किन्नर समाज के लोगों द्वारा लिया गया एक संकल्प। किन्नर समाज के लोगों ने एक शपथ लेकर समाज को एक ऐसा आईना दिखाया है जो आने वाले समय में नजीर बन सकता है।
युग दधीचि देहदान अभियान में किन्नर समाज ने एक नजीर पेश की है। यहां समाज से जुड़े लोगों ने अंगदान करने की शपथ ली। कार्यक्रम कानपुर के मोतीझील में था। जहां मौजूद सैकड़ों लोगों के बीच किन्नर समाज के लोगों ने देहदान करने का संकल्प लिया। इनके इस नेक काम की लोगों ने जमकर तारीफ की।