फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उधार रुपये लेकर खरीदा ओवन, शुरू किया केक का काम, अब कमा रहीं नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शून्य से सफर शुरू करना आसान नहीं होता है। इसमें मेहनत, हौसला और मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। ऐसी ही मजबूत इच्छाशक्ति है यशोदानगर निवासी स्वप्निका गुप्ता की जो पेशे से शेफ हैं और बेकरी का संचालन कर रही हैं। एक समय ऐसा था जब व्यवसाय शुरू करने के लिए उनके पास अपना ओवन तक नहीं था। पहला केक बनाने के लिए उन्होंने रुपये उधार लेकर ओवन खरीदा और इसी से बेकरी का काम शुरू किया। आज उनके बनाए उत्पाद लोगों की जुबान पर छाए हैं। उनका अधिकतर बिजनेस ऑनलाइन चलता है।
विज्ञापन

स्वप्निका गुप्ता ने बताया कि ससुराल के खराब बर्ताव से उन्होंने उस रिश्ते से अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद बेटी के साथ नए सिरे से जिंदगी शुरू करने की सोची। इसमें माता-पिता ने काफी सहयोग किया। केक बनाना आता था तो सोचा कि इसे ही शुरू किया जाए। आर्थिक स्थिति काफी खराब थी और ओवन खरीदने तक पैसे नहीं थे। इस लिए पहले रुपये उधार लेकर ओवन खरीदा। इसके बाद 2017 में उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया। केक, पेस्ट्री बनाकर उधार के पैसे अदा किए। धीरे-धीरे गाड़ी चल निकली और आज वह खुद की बेकरी चला रही हैं।
स्वप्निका ने बताया कि ससुराल व पति से अलग होने के बाद मैं अपने माता-पिता पर बोझ नहीं बनना चाहती थी। आज मेरे उत्पादों की मांग ऑनलाइन बहुत है। मैं बेकरी में केक, मफिंस, कुकिंग, तिरामुसु (बहुत सॉफ्ट केक), पेस्ट्री, कप केक आदि बनाती हूं। लक्जरी केक बहुत डिमांड में रहते हैं। मेरी बेटी होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें