फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड और टीवी की 'चकाचौंध वाली दुनिया' की सच्चाई से शयंक ने कराया रूबरू

Thu, 04 Jan 2018 03:49 PM IST
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
टीवी कलाकार शयंक शुक्ला
बॉलीवुड और टीवी जगत की चकाचौंध वाली दुनिया दूर से तो बहुत अच्छी दिखाई देती है लेकिन अंदर इसका अलग ही चेहरा है। दूसरों का मनोरंजन करने वाले कलाकारों की जिंदगी आसान नहीं होती। छोटे-छोटे रोल के लिए उन्हें काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। मुंबई में कलाकारों की असल की जिंदगी पर अपना अनुभव साझा करते हुए कानपुर के शयंक ने मायानगरी से जुड़े किस्से बताये।

यूपी के कानपुर में यशोदा नगर निवासी बिजनेसमैन प्रवीन शुक्ला और सुनीता शुक्ला के बेटे शयंक ने पत्रकारिता की पढ़ाई की। स्कूल के दिनों से ही शयंक को एक्टिंग में काफी रुचि थी। शयंक पढ़ाई के साथ ही थिएटर, नुक्कड़ नाटक में काम करके अपनी अदाकारी को पहचान देने में लग गए। पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद शयंक ने मायानगरी की ओर जाने का मन बनाया। यहीं से शुरू होता है शयंक की जिंदगी का सफर...

 
विज्ञापन

2 of 4
टीवी कलाकार शयंक शुक्ला
अमर उजाला से खास बातचीत में शयंक ने मायानगरी से जुड़े तमाम किस्सों के बारे में बताया। इस दौरान शयंक एक किस्सा बताते हैं कि " मुंबई स्टेशन की वो रात, जिसमें कोई जानपहचान न होने के कारण रात भर स्टेशन पर ही सोना पड़ा।"

 

 

विज्ञापन

3 of 4
टीवी कलाकार शयंक शुक्ला
एक प्रश्न का जवाब देते हुए शयंक कहते हैं कि "अभिनय में मेरी रुचि बचपन से ही रही , माँ से सुना है कि भूख लगने पर रोने का अभिनय करता था। वही से मेरे अभिनेता बनने का सफर शुरू हुआ, जीवन के अनुभवों ने अभिनय की बारीकियों से अवगत कराया । जैसे जैसे बचपन से ज़वानी की तरफ बढ़ता गया मेरे दिल को ऐक्टिंग से महोब्बत हो गई। कहते हैं जिस काम में दिल लगे वही करना चाहिए , तो हमने भी अपने दिल की सुनी और नुक्कड़ नाटकों, थियेटर मे काम करना शुरू कर दिया। कानपुर मे कुछ बहुत काम करने के बाद मुम्बई शहर में आने का मन बनाया । हमारे शहर के परिवारों में अभिनेता बनने की ख्वाईश रखना आसान नहीं होता । मेरे लिए भी ये चीजें आसान नहीं थी । मगर हौसला बुलंद था । मेहनत और विश्वास का हाथ थामे , किस्मत की राह पकड़ मुम्बई आ गया । शुरूआती दिनों में इस शहर की ठोकरों ने हौसले को और बुलंद किया।"
विज्ञापन

4 of 4
टीवी कलाकार शयंक शुक्ला
शयंक बताते हैं कि वो कभी हतास और निराश नहीं हुए। आज अपने विश्वास के दम पर शयंक ने टीवी जगत में कई सीरियल कियें हैं । कलर्स टीवी पर आ रहे सीरियल 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' में जल्द शयंक शुक्ला की भी इंट्री होने वाली है। सब टीवी पर आ रहे सीरियल 'खटमल-ए-इश्क' में उसे पहला रोल मिला। इस रोल में शयंक ने अपनी अदाकारी का बेहतरीन जलवा बिखेरा। इसके बाद सब टीवी के ही सीरियल 'चिड़ियाघर' में भी उसे एक रोल मिल गया। छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहे शयंक को स्टार भारत चैनल पर आ रहे सीरियल 'सावधान इंडिया' के भी कई एपिसोड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला। अब शयंक 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' सीरियल में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें