फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मोक अलार्म बजने पर रोकी गई शताब्दी, वायरिंग में शॉर्ट सर्किट, धुआं निकलने से यात्रियों में हडक़ंप

Thu, 25 Feb 2021 06:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के सी-4 कोच में गुरुवार सुबह करीब पौने 11 बजे स्मोक अलार्म बजते ही ट्रेन को रोकना पड़ा। आग लगने पर स्मोक अलार्म बजता है, लेकिन यहां स्मोक अलार्म की वायरिंग में ही शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी और धुआं निकलने लगा था।
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर तकनीकी टीम ने समस्या का समाधान किया और ट्रेन दोपहर पौने 12 बजे कानपुर सेंट्रल से लखनऊ के लिए रवाना हुई। डिप्टी सीटीएम हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मक्खनपुर के पास धुएं के कारण अलार्म बजने लगा था। तकनीकी टीम ने वायरिंग की मरम्मत कर दी।

 
विज्ञापन

नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस (02004) गुरुवार को लखनऊ जा रही थी। सुबह करीब 10:45 बजे मक्खनपुर के पास शताब्दी एक्सप्रेस के कोच C-4 में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कोच में धुआं भर गया। धुआं देखकर यात्री परेशान हो गए और सेंसर तक पहुंचते ही फायर अलार्म बज उठा।

इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और ट्रेन भी धीमे होकर रुक गई। हालांकि ट्रेन स्टाफ ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया और टेक्निकल स्टाफ ने शॉर्ट सर्किट को ठीक किया। इसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे शताब्दी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। यहां पर रेलवे के इंजीनियरों ने कोच की स्थिति को देखा।

सबकुछ सही मिलने पर 11:45 बजे ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। डिप्टी स्टेशन मास्टर शेखर उपाध्याय ने बताया कि धुंए के कारण अलार्म बजने लगा था। खामी को तत्काल ठीक कर लिया गया, इसके बाद सेंट्रल स्टेशन पर पूरी तरह से जांच के बाद ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें