फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, मामा ने दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 16 Nov 2026 10:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस पिता पर बेटी की सुरक्षा और परवरिश की जिम्मेदारी थी, उसी पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। परेशान किशोरी ने डर के कारण काफी समय तक किसी से कुछ नहीं कहा। पिता की धमकियों के बीच आखिरकार उसने फोन कर अपने मामा को आपबीती बताई। इसके बाद मामा ने चिल्ला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


तहरीर में बताया कि शिकायतकर्ता की बहन की शादी आरोपी से हुई थी। वह पति से परेशान थी। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद 13 वर्षीय बेटी पिता के साथ रहने लगी। आरोप है कि पिता ने इसी दौरान बेटी के साथ जबरन यौन संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था।

किशोरी इस डर से किसी को अपनी पीड़ा नहीं बता पा रही थी। मामा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामा की तहरीर पर 16 नवंबर को चिल्ला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें