फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले, ‘देश में चल रहा कालाधन सफाई कार्यक्रम’

Sat, 19 Nov 2016 10:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमित शाह से सवाल पूछता एक छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कालेज में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये युवाओं से मन की बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को साफ सुथरा बनाने के लिए काले धन की सफाई का कार्यक्रम चला रखा है। देश जितना स्वच्छ रहेगा, उतना ही स्वस्थ रहेगा। 
विज्ञापन


लखनऊ से पूरे प्रदेश के करीब एक लाख छात्रों को लक्ष्य बनाकर पहली बार किए जा रहे इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राजनीति से जोड़ना है। यहां के बीटेक छात्र केशव शुक्ला ने भाजपा अध्यक्ष से सवाल किया कि गंगा का प्रदूषण दूर करने के लिए इतना अधिक पैसा खर्च हुआ, आखिर केेंद्र को इसमें कितनी सफलता मिली। इस पर शाह ने कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है कि केंद्र

सरकार पूरे प्रदेश का प्रदूषण दूर करना चाहती है। नोट बंदी भी इसी का एक हिस्सा है। छात्र आशीष कुमार ने फेसबुक के जरिए जातिवाद और विकास ने छुआछूत के मसले पर सवाल किया। 
विज्ञापन

दूसरी ओर बिठूर के वृंदावन गार्डेन में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर महंत सीताराम, रामशरण कटियार, अर्पित दीक्षित, आकाश वर्मा, ईश्वरी गंज, राहुल निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें