फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGST Raid: ट्रांसपोर्ट नगर में गोदाम पर मारा छापा, डेढ़ करोड़ की 560 क्विंटल सुपाड़ी पकड़ी…नहीं मिले दस्तावेज

Sat, 19 Apr 2025 11:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जांच में पता चला कि गोदाम का संचालन वीर बहादुर रैकवार की ओर से पिछले दो महीनों से किया जा रहा है। गोदाम के अंदर जॉब वर्क पर काम होना बताया गया। कोई खरीद बिक्री नहीं किए जाने की बात कही, जबकि गोदाम में सुपाड़ी कटिंग की आठ मशीनें लगी थीं।
विज्ञापन
SGST Raid in Kanpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की टीम ने पहली बार रात में छापा मारने की कार्रवाई की। गुरुवार रात टीम ने ट्रांसपोर्टनगर में बिना पंजीयन के चल रहे सुपाड़ी कटिंग गोदाम पर छापा मारा। छापे में 855 बोरियों में भरी 567 क्विंटल सुपाड़ी पकड़ी गई। सुपाड़ी की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

गोदाम संचालक सुपाड़ी खरीद-फरोख्त के कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। टीम ने गोदाम और माल सील कर दिया। एसजीएसटी विभाग को गुरुवार रात 10 बजे सूचना मिली कि वाहन संख्या यूपी 78 जीटी 9909 में कटी सुपाड़ी नए पुल के पास ट्रांसपोर्टनगर में लोड हो रही है। इसके बाद सचल दल की तीन यूनिटों ने संयुक्त आयुक्त रणकेंद्र सिंह के निर्देशन में ट्रांसपोर्टनगर में छापा मारा।

SGST Raid in Kanpur - फोटो : amar ujala
दो महीनों से हो रहा था संचालन
जब टीम वाहन के पास पहुंची, तब तक इसमें तीन बोरी सुपाड़ी लोड हो चुकी थी। उपायुक्त एसआईबी विनय गौतम की अगुवाई में रात में ही जिस गोदाम से सुपाड़ी लोड हो रही थी, उस पर छापा मारा गया। जांच में पता चला कि गोदाम का संचालन वीर बहादुर रैकवार की ओर से पिछले दो महीनों से किया जा रहा है। गोदाम के अंदर जॉब वर्क पर काम होना बताया गया।

SGST Raid in Kanpur - फोटो : amar ujala
गोदाम में 855 बोरी सुपाड़ी मिली
कोई खरीद बिक्री नहीं किए जाने की बात कही, जबकि गोदाम में सुपाड़ी कटिंग की आठ मशीनें लगी थीं। इनमें से छह पर सुपाड़ी कटिंग का काम हो रहा था। मौके पर मौजूद लोग कोई पंजीयन प्रमाणपत्र भी नहीं दिखा पाए। गोदाम में 855 बोरी सुपाड़ी मिली, जिससे संबंधित कोई इनवॉइस, चालान नहीं दिखाया गया। कोई भी दस्तावेज नहीं मिलने पर माल को जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

SGST Raid in Kanpur - फोटो : amar ujala
सुपाड़ी की अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये
रात तीन बजे तक कार्रवाई की गई। अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी जोन द्वितीय कुमार आनंद ने बताया कि सील की गई सुपाड़ी की अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। गोदाम भी सील कर दिया गया है। ये कटी सुपाड़ी कहां जा रही थी, इसकी जानकारी अभी तक संचालक ने नहीं दी है। पूछताछ के साथ आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें