फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्पेशल ओलंपिक कैंप में यूपी के दो खिलाड़ी और दो कोच चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्पेशल ओलंपिक एशिया पैसिफिक 3x3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप पांच से नौ दिसंबर तक फिलीपींस में प्रस्तावित है। इसकी तैयारी के लिए होने वाले एनसीसी प्रेप-1 कैंप में यूपी के दो एथलीट और दो कोच का चयन हुआ है। युवराज चौरसिया और सृष्टि सिंह को एथलीट वर्ग जबकि सत्येंद्र सिंह यादव और कल्पना सिंह को कोच वर्ग में जगह मिली है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय चयन ट्रायल 13 से 15 सितंबर तक सीडीएस ग्वालियर में हुआ था। सोमवार को चयनित खिलाड़ी और कोच पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी गांधीनगर पहुंच गए। यहां पांच से 14 अक्तूबर तक प्रेप-1 कैंप चलेगा। इस उपलब्धि पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, प्रशासनिक अधिकारी वंदना सिन्हा, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा तथा स्पेशल ओलंपिक भारत-उत्तर प्रदेश के मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे, स्पोर्ट्स सिलेक्शन कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह और कृष्णा शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें